भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों ही टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 21 अक्टूबर से होने जा रहा है। वनडे सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। वेस्टइंडीज की वनडे टीम को देखकर उनमें कुछ ऐसा दमखम नजर नहीं आ रहा है ऐसे में नौसिखिए लग रहे विंडीज टीम के खिलाड़ियों के सामने चयनकर्ता कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं।
अगर टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जाए तो मौजूदा समय में शानदार प्रदर्शन कर रहे कुछ युवा खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे क्रिकेट में मौका मिल सकता है।
मोहम्मद सिराज
हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पिछले कुछ समय से घरेलु क्रिकेट में खूब प्रभावित किया है। मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी देख उनमें एक शानदार खिलाड़ी की छाया नजर आ रही है।

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तो जगह बनायी है और अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे मैच खेलने का भी मौका दिया जा सकता है।
The post INDvsWI: 5 युवा खिलाड़ी जिन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए पहली बार वनडे टीम में मिल सकता है appeared first on SportzWiki Hindi.