भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट टेस्ट 3 दिन से पहले ही खत्म हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 649/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज की टीम भारत की स्पिनर गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई।
पहली पारी में मेहमान टीम 181 रनों पर पवेलियन लौट गई वहीं दूसरी पारी में पूरी टीम 196 रनों पर पवेलियन लौट गई। भारत ने इस मैच को पारी और 272 रनों से जीत लिया।
इस टेस्ट मैच में कई ऐसी बातें हुई जिसपर आपका ध्यान नहीं गया होगा। आईये आपको उनके बारे में बताते हैं।
5. पारी के आधार पर भारत की सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम ने टेस्ट मैचों में अपनी पारी के आधार पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हराया था। यह मैच भले ही जल्द खत्म हो गया लेकिन इसे भारतीय क्रिकेट में काफी समय तक याद किया जाएगा।
4. कुलदीप यादव के सभी फॉर्मेट की पारी 5 विकेट

भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आज राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 57 रन देकर विकेट विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट के एक पारी में 5 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर कुमार पहले यह कारनामा कर चुके हैं।
कुलदीप ने इंग्लैंड में वनडे और टी-20 सीरीज में पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। कुलदीप के अलावा दुनिया में 6 और खिलाड़ी यह कारनामा कर चुके हैं।
The post INDvsWI, राजकोट टेस्ट: मैच की 5 बातें जिनपर आपका नहीं गया होगा ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.