Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट लेने के बाद भी उमेश यादव के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम 311 रन पर आउट हो गई हैं. भारत के लिए इस मैच में उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की हैं. भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के कुल 6 विकेट हासिल किये हैं और वेस्टइंडीज की टीम को 311 रन पर आउट करने में अपनी अहम भूमिका निभाई हैं.

पांच साल बाद लिया फाइव विकेट हॉल 

बता दें, कि उमेश यादव ने आज अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी की हैं. हालाँकि, उन्होंने यह फाइव विकेट हॉल करीब 5 साल बाद हासिल किया हैं. उन्होंने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 26.4 ओवर में 88 रन देकर 6 विकेट हासिल किये हैं.

वह पिछले पांच सालों से फाइव विकेट हॉल प्राप्त नहीं कर पा रहे थे, लेकिन आज उन्होंने यह उपलब्धि एक बार फिर हासिल की हैं.

अंतिम बार 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था हासिल 

India's 395 runs, Essex lost five wickets and scored 237 runs

बता दें, कि आखिरी बार उमेश यादव ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2012 में फाइव विकेट हॉल हासिल किया था. अब लगभग पांच साल बाद एक बार फिर उमेश यादव ने अपने क्रिकेट करियर का पांच विकेट हॉल प्राप्त किया हैं.

सबसे ज्यादा पारियों के बाद हासिल किया फाइव विकेट हॉल 

सबसे ज्यादा अंतराल के बाद फाइव विकेट हॉल लेने के मामले पर उमेश यादव पहले स्थान पर आ गये हैं. वह पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं. जिन्होंने सबसे लम्बे अंतराल बाद फाइव विकेट हॉल प्राप्त किया हैं.

उन्होंने 68 पारियों बाद टेस्ट क्रिकेट में फाइव विकेट हॉल प्राप्त किया हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम था. जिन्होंने 53 मैच के अंतराल बाद फाइव विकेट हॉल प्राप्त किया.

सबसे ज्यादा पारियों बाद फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज :

गेंदबाज               पारी               साल  

उमेश यादव         68           (2012-18)

इशांत शर्मा           53          (2007-11)

कपिल देव           48           (1985-89)

पाली उमरीगर     39           (1955-62)

ज़हीर खान          37            (2003-07)

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट लेने के बाद भी उमेश यादव के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.