हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में टी ब्रेक तक 76 रनों पर 6 विकेट गंवा चुकी है. पहली पारी में शतक लगाने वाले रोस्टन चेस से उम्मीदें थी पर वह 6 रन पर उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद आए विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डोरिच भी उमेश की गेंद को समझ नहीं पाए और बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए.

इससे पहले सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट पहले ओवर में उमेश यादव की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच देकर चलते बने. दूसरे ओपनर कीरन पॉवेल भी अश्विन की गेंद पर बिना कोई रन बनाए कैच आउट हुए. तीसरे नंबर पर आए शाई होप 28 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर रहाणे को कैच देकर आउट हुए. शिमरोन हेटम्यर 17 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने.
वहीं सुनील एंबरीश 20 रन और कप्तान जेशन होल्डर 4 रन बनाकर विकेट पर मौजूद हैं. उमेश यादव इस पारी में 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. जबकि पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट निकाले थे. कुलमिलाकर इस मैच में वह अभी तक 9 विकेट चटका चुके हैं.
भारत ने पहली पारी में बनाए 367 रन
मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने वेस्टइंडीज टीम द्वारा बनाए गए पहली पारी में 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 308 रन बना लिए थे. तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारत 367 रन बना सका. जिसके चलते मेजबान टीम को 56 रनों की बढ़त मिली.
पहले दिन 85 रन बनाकर नाबाद रहने वाले ऋषभ पंत 92 रन बनाकर आउट हुए. जबकि अजिंक्य रहाणे 75 रनों पर नाबाद रहे थे वह आज पांच रन ही अपनी पारी जोड़ सके और 80 रनों पर आउट हो गए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने 35 रनों की पारी खेली.

रिषभ पंत राजकोट में खेले गए मैच में भी 92 रनों के स्कोर पर आउट हो गए थे. अब एक बार फिर वह इसी स्कोर पर आउट हुए. अगर वह इन दोनों स्कोर को शतक में बदलने में कामयाब रहते तो उनके तीन शतक हो सकते थे. अभी उनके नाम एक मात्र शतकीय पारी दर्ज है.
The post INDvsWI: वेस्टइंडीज ने 76 रनों पर गंवाए 6 विकेट, उमेश की मदद से जीत की ओर अग्रसर भारत appeared first on SportzWiki Hindi.