Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: मैदान पर आया विराट और रोहित नाम का तूफ़ान, भारत ने हासिल की 8 विकेट से जीत

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच रविवार 21 अक्टूबर को गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

इस मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आसानी से 8 विकेट से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली.

वेस्टइंडीज ने खड़ा किया 322 रन का विशाल स्कोर 

बता दें, कि इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 322 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया.

वेस्टइंडीज के लिए युवा बल्लेबाज हेटमेयर ने मात्र 78 गेंदों पर 106 रन का शानदार शतक लगाया. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 6 शानदार चौके व 6 गगनचुम्बी छक्के लगाये. वहीं वेस्टइंडीज के लिए ओपनर बल्लेबाज किरन पावेल ने भी 39 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली.

भारत के लिए युवा स्पिनर युज्वेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल किये. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंड रविन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किये.

कोहली और रोहित के शतक से जीता भारत 

जवाब में 323 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही, भारतीय टीम का पहला विकेट शिखर धवन (4 रन) के रूप में टीम के मात्र 10 रन के स्कोर पर गिर गया.

इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 246 रन की एक शानदार साझेदारी कर डाली और भारतीय टीम को एक आसान जीत दिला दी.

भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 42.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने जहां 107 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली.

वहीं ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के लिए 117 गेंदों पर 152 रन की नाबाद पारी खेली. रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके व 8 छक्के लगाये.

यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: मैदान पर आया विराट और रोहित नाम का तूफ़ान, भारत ने हासिल की 8 विकेट से जीत appeared first on SportzWiki Hindi.