भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 12 अक्टूबर गुरुवार से राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जायेगा.
हैदराबाद में खेले जाने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच में खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में इस मैच में बन सकने वाले आँकड़ों के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर मैच में बनने वाले आंकड़ो पर :
105 : चेतेश्वर पुजारा अबतक टेस्ट क्रिकेट में 4895 रन बना चुके हैं. वह अगर इस दूसरे टेस्ट मैच में 105 रन और बना लेंगे, तो वह 5000 रन बनाने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे.
189 : केएल राहुल के पास भी इस मैच में अपने 2000 रन पूरे करने का मौका होगा. केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे करने के लिए 189 रनों की जरुरत हैं.
8 : रविन्द्र जडेजा अबतक भारतीय टीम के लिए 182 विकेट ले चुके हैं. अगर वह इस मैच में 8 विकेट हासिल कर लेंगे, तो वह इरावाल्ली प्रसन्ना के 189 विकेट को पीछे छोड़ देंगे और भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो की सूची में भी 10वें पायदान पर आ जायेंगे.

16 : चेतेश्वर पुजारा अगर इस मैच में एक शतक बना देंगे, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सौरव गांगुली के बराबर 16 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे और भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर 9वें स्थान में आ जायेंगे.
19 : चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली अबतक 19-19 अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं एक और अर्धशतक लगाते ही दोनों खिलाड़ी 20 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे.
35 : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज किरन पावेल टेस्ट क्रिकेट में अबतक 1965 रन बना चुके हैं. उन्हें अपने 2000 रन पूरे करने के लिए मात्र 35 रन की और जरुरत हैं.

3 : किमर रोच अगर इस मैच में 3 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 10वान स्थान पर आ जायेंगे. फिलहाल उनके नाम 163 विकेट हैं और वह फिदेल एडवर्ड्स 165 विकेट को पीछे छोड़ देंगे.
148 : वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज टेस्ट क्रिकेट में 148 चौके लगा चुके हैं. वह दो चौके एउर लगाते ही वेस्टइंडीज के 150 चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : Statical Preview : कोहली से लेकर चेतेश्वर पुजारा तक के पास हैं यह विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.