Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: STATS: पहले ही दिन बने कुल 11 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने पृथ्वी शॉ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. इस दौरान आज भारत की तरफ से शॉ ने डेब्यू किया. वही वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर इस मैच से चोट की वजह से बाहर हो गए.

शॉ के शतक से भारत मजबूत 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया के लिए शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. राहुल सिर्फ डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद शॉ और पुजारा ने 206 रन की साझेदारी की.

इस दौरान शॉ ने अपना शतक पूरा किया. वहीं पुजारा इस मैच में सिर्फ 86 रन ही बना सके. पुजारा के आउट होने के बाद शॉ भी 134 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रहाणे और कोहली ने टीम को संभाला.

जानिए आज कौन से रिकॉर्ड बने 

  1. पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. पहला नंबर शिखर धवन का है, जिन्होंने 85 गेंदों में डेब्यू शतक ठोका था. वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने डेब्यू टेस्ट में 93 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी.
  2. पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने. पृथ्वी शॉ ने महज 18 साल 329 दिन की उम्र में डेब्यू अर्धशतक जड़ा. इससे पहले अब्बास अली बेस ने ये कारनामा 20 साल 126 दिन की उम्र में किया था.
  3. पृथ्वी शॉ उम्र के लिहाज से पहला टेस्ट अर्धशतक जमाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. भारत के लिए महज 16 साल 214 दिन की उम्र में सचिन ने अर्धशतक लगाया था. पार्थिव पटेल ने 18 साल 310 दिन की उम्र में पहली हाफसेंचुरी पूरी की थी.
  4. गेंदों के लिहाज से पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से चौथा सबसे तेज डेब्यू टेस्ट अर्धशतक लगाया है. युवराज ऑफ पटियाला ने 42 गेंदों में अपनी डेब्यू हाफसेंचुरी लगाई थी. हार्दिक पांड्या ने 48 और धवन ने 50 गेंदों में ये कारनामा किया था. शॉ ने अपना अर्धशतक 56 गेंदों में पूरा किया.
  5. शॉ भारत की तरफ से डेब्यू मैच में सबसे उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है.
  6. भारत की तरफ से डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है.
  7. 15वे भारतीय बल्लेबाज़ है, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया है.
  8. सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वो दुनिया के 7वे बल्लेबाज़ बन गए है. सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के अशरफुल के नाम है. उन्होंने मात्रा 17 साल 061 दिन में ही ये कारनामा कर दिया था.
  9. टेस्ट क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में कोहली ने आज 25वाँ शतक अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने गावस्कर को पीछे छोड़ दिया. उनसे ज्यादा अब टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है.
  10. इसके अलावा शॉ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए है.
  11. डक पर आउट होने के साथ ही राहुल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.,  घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भी राहुल शून्य पर आउट हुए थे. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2002 के बाद पहली बार कोई ओपनर शून्य पर आउट हुआ है. इससे पहले विंडीज के खिलाफ शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड संजय बांगर ने बनाया था.

The post INDvsWI: STATS: पहले ही दिन बने कुल 11 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने पृथ्वी शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.