Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन पर ये क्या बोल गये भारतीय कप्तान विराट कोहली

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच राजकोट में खेले गये मैच को भारतीय टीम ने आसानी से अपने नाम कर लिया हैं. भारत ने जहां अपनी पहली पारी 649 रन बनाकर घोषित की थी.

वहीं वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 181 रन बना पाई और दूसरी पारी में मात्र 196 रन बना पाई. वेस्टइंडीज हर मोर्चे में फेल साबित हुई. जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम को इस मैच में पारी व 272 रन से हार का सामना करना पड़ा हैं.

जब पर हमारी टीम एक क्वालिटी टीम

भारतीय टीम की इस आसान जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “आप किन्ही परिस्थितियों की तुलना नहीं कर सकते हैं.

आप कभी मुश्किल परिस्थियों में खेलते हैं, तो कभी आसान परिस्थियों में खेलते हैं. जब हम घर में खेलते हैं, तो हमारी टीम एक क्वालिटी टीम होती हैं. जो अपने घर पर मैच को डोमिनेट करती हैं. खिलाड़ियों को बहुत अच्छी तरह से पता हैं, कि इन परिस्थियों में कैसे खेलना हैं. 

वेस्टइंडीज का प्रदर्शन आश्चर्यचकित

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “वेस्टइंडीज के प्रदर्शन के बारे में बोलने के लिए मेरे पास कुछ नहीं हैं. उनका यह प्रदर्शन आश्चर्यचकित हैं. मुझे उम्मीद हैं, कि वह अपनी गलतियों से सबक लेंगे. 

जहां हमें जरुरत हैं उन विभागों में हम सुधार करना चाह रहे हैं. हम फिलहाल इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, कि हमारी विपक्षी टीम कौन हैं. 

ओवर रेट अच्छा रखना था काफी मुश्किल 

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में ओवर रेट को लेकर कहा,  “हालाँकि, इस मैच में ओवर रेट को अच्छा रखना मुश्किल था, क्योंकि गर्मी के कारण खिलाड़ियों को हर 40-45 मिनट बाद ड्रिंक्स ब्रेक चाहिए हो रहा था, लेकिन अंपायर प्रेशर कर रहे थे, कि मैच को जल्दी किया जाए, स्पिनरों को ज्यादा गेंदबाजी देकर हमने अपनी इस परेशानी को दूर करने की कोशिश की.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post INDvsWI: वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन पर ये क्या बोल गये भारतीय कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.