Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : ये कैरेबियाई खिलाड़ी पड़ सकता है भारी, टीम इं​डिया को रहना होगा सावधान

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम 7वीं बार एशिया कप जीतकर अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया ने एशिया कप में अजेय रहते हुए बिना कोई मैच हारे हुए एशिया कप जीतने में कामयाबी हासिल की। एशिया कप में वर्तमान कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में थी।

एशिया कप के पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरा किया था। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन किया था। अब इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम के समक्ष वेस्टइंडीज की चुनौती है। बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के मध्य दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। लेकिन ये दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत में ही आयोजित होने वाली इस लिहाजा से भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पिछले कुछ समय में अच्छा खेल दिखाया है और कप्तान जेसन होल्डर को भारत में भी बेहतर मुकाबले की उम्मीद है।

इसी बीच कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने मीडिया को बताया कि 'टीम के लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशू इस श्रृंखला में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते है। देवेन्द्र बिशू यहां कुछ वक्त से हैं और अच्छा कर रहे हैं। यहां की कंडीशन से बिशू को कुछ ज्यादा मदद मिल सकती है। टीम को उम्मीद है कि बिशू इस दौरे पर टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 से 8 अक्टूबर 2018 तक राजकोट में होगा। सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच हैदराबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत पांच मैचों की वन-डे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा।