भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच के आयोजन के लिए हैदराबाद का ये मैदान पूरी तरह से तैयार है।
हैदराबाद टेस्ट के दौरान सुरक्षा को तैयार पुलिस
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें हैदराबाद दूसरे टेस्ट मैच को लेकर पहुंच चुकी है और अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन एक चीज दोनों ही टीमों के साथ ही हैदराबाद के आयोजकों के सामने हैं वो है सुरक्षा…

हैदराबाद में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सुरक्षा सबसे बड़ी बात है। सुरक्षा को लेकर हैदराबाद की पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है और अपनी ओर से हरसंभव कोशिश को शुरू कर दिया है।
तैनात किए जाएंगे 1500 पुलिस बल, 100 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे निगरानी
राचाकोंडा पुलिस इस टेस्ट मैच को सफल बनाने के लिए सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखना चाहती है और इसी कारण से हैदराबाद क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने भी सुरक्षा, यातायत, कानून और सशस्त्र रिजर्व बल की टीमों के साथ अपना समन्वय कर रही है।

हैदराबाद के मशहूर और सबसे बड़े समाचार पत्र डेक्कन क्रॉनिकल की माने तो दूसरे टेस्ट मैच के लिए 1500 सुरक्षा पुलिस बल के साथ ही हर किसी की हरकत पर निगाह रखने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
हैदराबाद की राचाकोंडा पुलिस है पूरी तरह से तैयार
राचाकोंडा पुलिस आयुक्त आईपीएल महेश भागवत ने इसको लेकर कहा कि “पुलिस बल के अलावा विशेष दलों को किसी भी आकस्मिक और उचित विरोधी तबाही जांच के साथ तैनात किया जाएगा। जिसमें बम निपटान दल मैच के अंत तक जांच जारी रखेंगे। साथ ही हर सब-इंस्पेक्टर को वीएचएफ सेट के आवंटन के साथ प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली मे रखा जा रहा है और तुरंत प्रतिक्रिया के लिए उनके रैंक के ऊपर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए जाएंगे।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- हैदराबाद टेस्ट मैच को लेकर ऐसी सुरक्षा कि परिंदा भी नहीं मार पाएगा पंख appeared first on SportzWiki Hindi.