इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से अहमदाबाद में खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले 12 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच मेें 12 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जो टीम पहले टेस्ट मैच में उतरी थी वो ही टीम भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बरकरार रखी है। भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की थी। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में कैरेबियाई टीम को एक पारी और 272 रनों से हरा अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की।
इसके साथ ही दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू की आस लगाए बैठे मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज को निराशा का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले हुई टीम की 12 सदस्यीय घोषणा में इन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते दोनों खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू करने से चूक गए। विश्व की नंबर वन टीम कल से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज का क्लिन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिनके बदौलत टीम इंडिया बड़ी एतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल हुई।
दूसरे टेस्ट के लिए ये हैं वो 12 खिलाड़ी : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर।