Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: ये तीन भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कर सकते हैं डेब्यू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाएगा. इस दौरान इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टेस्ट में डेब्यू हो सकता है.

3. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में खेलते हुए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अपनी खतरनाक गेंदबाजी से उन्होंने काफी प्रभावित किया है. इसी वर्ष आईपीएल में भी अच्छी गेंदबाजी की थी.

इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ए की ओर से खेलते हुए विकेट चटकाए. सिराज ने अभी तक 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2.96 की इकॉनमी से 97 विकेट लिए.

2. शार्दुल ठाकुर 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन शानदार रहा है. वह वनडे में 5 और टी-20 में 7 मैच भारत के लिए खेल चुके हैं. हैदराबाद में होने वाले टेस्ट में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. शार्दुल ने 55 फर्स्ट क्लास मैचों एन 3.10 की इकॉनमी से 188 विकेट लिए.

1. मयंक अग्रवाल

राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल के डेब्यू करने की सबसे ज्यादा संभावनाएं थीं पर ऐसा नहीं हुआ. टीम इंडिया ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मयंक लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर रहे हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए उनका टीम में चयन न होने पर क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटरों को भी बेहद हैरानी हुई थी. एशिया कप के लिए जब मयंक का टीम में चयन नहीं हुआ तो हरभजन सिंह ने सवाल प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए थे.

पिछले घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक टेस्ट क्रिकेट के लिए एक बेहतर सलामी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. मयंक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 43 मैच खेले हैं, जिसमें 50.32 की शानदार औसत से 3372 रन बना चुके हैं. इस दौरान नाबाद 304 सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. वहीं उनके बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक निकले.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI: ये तीन भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कर सकते हैं डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.