भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में खेले हुए दूसरे वनडे मैच टाई हो गया है। इस टाई के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर और शाई होप की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने इस मैच में जीत के पास पहुंची, लेकिन लक्ष्य से चूक गई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
विराट कोहली ने विंडीज टीम की तारीफ की
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच टाई होने के बाद कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज टीम और उनके बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी के लिए भारतीय गेंदबाजों की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा
“यह क्रिकेट का एक शानदार मैच हुआ और इसका हिस्सा बनकर काफी ख़ुशी हुई। वेस्टइंडीज टीम को इसका काफी क्रेडिट जाता है। उन्होंने शानदार दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया। तीन विकेट गिरने के बाद भी उनके बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी बनाई। उन्होंने मैच में अच्छी पकड़ बना ली थी लेकिन अंतिम के ओवर में हमारे गेंदबाजी ने अच्छी गेंदबाजी पर हमें मैच में वापस ला दिया। शाई होप को मैं काफी पहले से देख रहा हूँ। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी। वेस्टइंडीज में हमारे खिलाफ भी अच्छी पारियां खेली थी। हेटमेयर को भी क्रेडिट देना चाहिए। बीच के ओवरों में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की।”
पहले बल्लेबाजी का बताया कारण
भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा काफी अच्छा करती है। पिछले मैच में भी टीम ने 322 रनों का लक्ष्य 47 गेंद बाकि रहते हासिल कर लिया था। इसके बावजूद कप्तान कोहली ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

मैच टाई होने के बाद उन्होंने इस कहा
“हमने पहले बल्लेबाजी करने का मैच से पहले ही फैसला किया था। मौसम काफी गर्म था और इसी वजह से सभी बल्लेबाजी करना चाहते हैं। इसके साथ ही हमें चैंपियंस ट्रॉफी या विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsWI, दूसरा वनडे: विराट कोहली ने टाई मैच के बाद किया कुछ ऐसा जीता विंडीज फैंस का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.