दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी. भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जायेगा. इस पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम गुवाहाटी पहुंच गई हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ियों की गुवाहाटी पहुंचने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया में भारतीय टीम के गुवाहाटी पहुंचने की तस्वीरें हुई वायरल

भारतीय टीम के गुवाहाटी पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं. खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली गुवाहाटी रवाना होते हुए गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं.
वहीं रोहित शर्मा ने भी फ्लाइट में बैठकर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया हैं. भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया में ऋषभ पंत के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैं इस तस्वीर में दोनों फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
y:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px;” datetime=”2018-10-18T13:28:46+00:00″>Oct 18, 2018 at 6:28am PDT
भारतीय टीम सीरीज की प्रबल दावेदार

गुवाहाटी के बाद सीरीज का दूसरा वनडे मैच 24 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा. सीरीज का तीसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को पुणे में होगा. वहीं सीरीज का चौथा वनडे मैच 29 अक्टूबर को मुंबई में होगा. सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच 1 नवंबर को त्रिवेंद्र्पुरम में खेला जायेगा.
बता दें, कि इस वनडे सीरीज का प्रबल दावेदार भारतीय टीम को माना जा रहा हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम भी वनडे सीरीज में उलटफेर करने की ओर देख रही होगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI : भारतीय टीम पहुंची गुवाहाटी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.
• • • • #virat #kohli #kingkohli #viratkohli #viratians #runmachine #captainkohli #captainfearless #virushka #virushkaslays #viratanushka #indiancricketteam #TeamIndia #anushkasharma