Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: दूसरे टेस्ट मैच के लिए केमार रोच की वेस्टइंडीज टीम में वापसी

वेस्टइंडीज की टीम के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी हैं उनकी टीम के आक्रामक बल्लेबाज केमार रोच ने अब वापसी कर ली हैं. और वो अब भारत बनाम वेस्टइंडीज के लिए अपना दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद में खेलेंगे. केमार अपना पहला टेस्ट मैच इसलिए नहीं खेल पाए थे. क्योंकि उनका दादी का निधन हो गया था. जिसकी वजह से उनको बार -बार अपने घर वापस लौटना पड़ा था और वो ठीक से अभ्यास भी नहीं कर पाए थे. लेकिन अब केमार अपने दूसरे टेस्ट मैच के लिए मौजूद हैं .


वेस्टइंडीज टीम के कोच स्टुअर्ट लॉ का बयान

स्टुअर्ट लॉ ने सोमवार के दिन स्पोर्ट्स स्टार लाइव से बातचीत करते हुए कहा

“केमार रोच हैदराबाद में इंडियन टीम के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने आ गया हैं और वो रविवार को ही यहां पहुंच चुके हैं. फिलहाल वो आराम कर रहे हैं. वह रविवार को सीधे हैदराबाद पहुंच गए हैं और अब अपनी टीम का इंतज़ार कर रहे हैं.”


कोच का पद छोड़ने की घोषणा कर चुके थे स्टुअर्ट लॉ

बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज के बाद कोच का पद छोड़ने की घोषणा कर चुके थे. स्टुअर्ट लॉ ने केमार के आने से होने वाले टेस्ट मैच के अंदर अब थोड़ा सा रोमांच आने की उम्मीद की हैं क्योंकि पहले टेस्ट मैच के दौरान प्रतियोगी टीम ने गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी में भी ख़राब प्रदर्शन करा था. जिसके चलते वो बुरी तरह से मैच हार गए थे स्टुअर्ट लॉ ने बातों के दौरान यह भी कहा कि

“केमार जैसे शानदार गेंदबाज के आने के बाद हमारी टीम और मजबूत हो जाएगी. टीम के कप्तान जेसन होल्डर के फिट होने के बाद और केमार की वापसी के साथ मुझे अब भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं.”


केमार की दादी का हुआ था निधन

बता दे वेस्टइंडीज की टीम के सबसे तेज़ गेंदबाज केमार रोच अपनी दादी के निधन मैच नहीं खेल पाए थे. उनकr दादी का देहांत हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें बार -बार घर वापसी करनी पड़ रही थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: दूसरे टेस्ट मैच के लिए केमार रोच की वेस्टइंडीज टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.