भारत और वेस्टइंडीज के खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच में भारत ने विंडीज को दस विकेटों से हरा दिया है. भारत की विंडीज पर ये अभी तक की सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ही भारत ने विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल कर ली है. भारत की इस रिकॉर्ड जीत के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने शॉ और राहुल को लेकर कई बड़े खुलासे किये.
उमेश ने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया

टीम की जीत को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“ये जीत हमारे लिए काफी ज्यादा सकरात्मकता लेकर आई है. हम इस समय अपने घर में खेल रहें है,ऐसे में हमारे लिए जीत बेहद आसान थी. हम इस टीम के रूप में जीत की आदत डालना चाहत है.”
उमेश को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“जब हमारा एक गेंदबाज़ चोट की वजह से बाहर हो गया, तो दुसरे गेंदबाज़ ने मौके का फायदा उठाया. इस दौरान उसने दस विकेट हासिल किये. उमेश को इंग्लैंड में मौका नही मिला था, उसे आज मौका मिला और उसने यादगार प्रदर्शन किये. उससे पहले कपिल देव, श्रीनाथ ने भारत में दस विकेट हासिल किये थे. उसने हमे चयन को लेकर और ज्यादा सोचने पर मजबूर कर दिया है.”

शॉ को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“वो क्रिकेट खेलने को ही पैदा हुआ. उसकी बल्लेबाज़ी में सचिन, वीरू और लारा की छवि साफ़ दिखाई देती है. उसने मुंबई के लिए सिर्फ दस साल की उम्र में ही खेलने शुरू कर दिया था.”

राहुल की ख़राब फॉर्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे लगता है राहुल ठीक है. शायद वो अपने गेम को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच रहा है. उसे थोड़ा समय आराम करने की जरूरत है. वो वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है. जब वो फॉर्म में होता है, तो उसे रोकना मुश्किल होता है. पन्त भी अच्छा है और उसे भी टीम में रहना होगा और खुद को साबित करना होगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: उमेश यादव को लेकर ये क्या बोल गये रवि शास्त्री कहा उसकी वजह से बढ़ गया हैं सिरदर्द appeared first on SportzWiki Hindi.