वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के बाद चतयनकर्ताओं ने आखिरी तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया है। गुरूवार को हुए आखिरी तीन मैचों के इस चयन में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लंबे समय के बाद वापसी के दो मैच बाद ही एक बार फिर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
आखिरी तीन मैचों के लिए टीम घोषित, मोहम्मद शमी को दिखाया बाहर का रास्ता
भारतीय टीम ने पहला मैच जबरदस्त अंदाज में जीता लेकिन दूसरा मैच भारत को टाई से संतोष करना पड़ा। दो मैचों के बाद सीरीज में 1-0 से आगे भारतीय टीम का चयनकर्ताओं ने आखिरी तीन मैचों के लिए टीम का जो चयन किया।
Announcement: #TeamIndia for last three ODIs against Windies announced. Jasprit Bumrah & Bhuvneshwar Kumar are back in the side #INDvWI pic.twitter.com/jzuJw4Sana
— BCCI (@BCCI) October 25, 2018

उसमें अपने दोनों प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को वापसी का टिकट दे दिया तो वहीं मोहम्मद शमी को बाहर कर दिया।
मोहम्मद शमी के बाहर होने में उनका प्रदर्शन रहा जिम्मेदार
मोहम्मद शमी के बारे में तो माना जा रहा था कि चयनकर्ताओं ने उन्हें वापसी का जो टिकट दिया है उसके बाद तो इस पूरी वनडे सीरीज में खेलने का मौका देंगे और विश्व कप की योजना का हिस्सा बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

मोहम्मद शमी के बाहर होने के बाद अब इसका कारण जानना सबसे ज्यादा जरूरी है। करीब एक साल के बाद मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी हुई थी लेकिन बाहर होने के जिम्मेदार कहीं ना कहीं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन ही रहा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों वनडे में शमी का नहीं दिखा कमाल
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों में मोहम्मद शमी को भारत के प्रमुख गेंदबाज के रूप में टीम में जगह मिली लेकिन वो उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके।

पहले मैच में जहां शमी को अपने 10 ओवर की गेंदबाजी में 82 रन देकर दो विकेट मिले तो वहीं दूसरे मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 ओवर में 59 रन देकर 1 विकेट ले सके। ऐसे में लगता है चयनकर्ता वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के सामने मोहम्मद शमी की इस गेंदबाजी से संतुष्ट नहीं थे और बाहर कर दिया।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- मोहम्मद शमी के आखिरी तीन वनडे मैचों से बाहर होने का ये है सबसे प्रमुख वजह, कल की थी ये गलती appeared first on SportzWiki Hindi.