Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: जाने कब, कहाँ और कैसे देखें भारत और वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच का प्रसारण

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हारकर आई है और इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फॉर्म में लौटना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने इससे पहले अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेला था। उस सीरीज को वेस्टइंडीज ने 2-0 से अपने नाम किया था।

कब और कहाँ होगा मैच

भारत और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच 4 अक्टूबर से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच की शुरुआत सुबह 9 बजकर 30 मिनट से होगी। इस मैदान पर अभी तक सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला गया है और उसमें काफी रन बने थे।

वहीं मैच के लिए टॉस सुबह 9 बजे होगा। इस सीरीज में एशिया कप में आराम लेने वाले कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उसके अलावा युवा पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को भी भारतीय टीम में जगह मिली है।

कहाँ देखें मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा। यहाँ हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओँ में कमेंट्री होगी। आप यहाँ मैच का मजा ले सकते हैं। जियो टीवी में आप इस मैच का मजा फ्री में भी ले सकते हैं.

इसके साथ ही ऑनलाइन मैच देखने की बात करें तो यह मैच हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। यहाँ मैच देखने के लिए आपको हॉटस्टार का पैक लेना पड़ेगा। टेस्ट मैच होने की वजह से दूरदर्शन या डीडी स्पोर्ट्स पर इनका प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्सविकी हिंदी पर आपको मैच से जुडी सारी खबरें मिलती रहेंगी।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत- विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

वेस्टइंडीज- जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रैथवाइट, रोस्टन चेस, शेन डोविच, शैनन गेब्रियल, जहांर हैमिल्टन, शिमोन हेटमीर, शाई होप, शेरमेन लुईस, केमो पॉल, कियरन पॉवेल, केमर रोच, जोमेल वार्रिकैन

The post INDvsWI: जाने कब, कहाँ और कैसे देखें भारत और वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच का प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.