भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो गई हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा हैं. राजकोट टेस्ट मैच के कुछ घंटे पहले ही वेस्टइंडीज टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर आई.
कप्तान जेसन होल्डर चोटिल होकर हुए बाहर

दरअसल, वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का मैच से कुछ देर पहले ही पाव मुड़ गया. जिससे उनके पाव में मोच आ गई और अब वह राजकोट में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं.
हालाँकि, जेसन होल्डर फिलहाल इस सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं. अगर वह दूसरे टेस्ट मैच तक फिट हो जायेंगे, तो वह हैदराबाद में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे.
क्रेग ब्रेथवेट कर रहे राजकोट टेस्ट में कप्तानी

जेसन होल्डर के राजकोट टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद टीम की कप्तानी ओपनर बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट कर रहे हैं. बता दें, कि कप्तान जेसन होल्डर का टीम से बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं.
वह टीम के लिए बल्ले व गेंद दोनों से प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. वह अबतक अपने खेले 34 टेस्ट मैच में 81 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं उन्होंने 30.26 की औसत से 1483 रन अबतक टेस्ट क्रिकेट में बनाये हुए हैं. वह 2 शतक और 7 अर्धशतक अबतक अपने करियर में बना चुके हैं.
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज किमर रोच पहले ही अपने निजी कारणों से इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं.
इस प्रकार हैं राजकोट टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव
वेस्टइंडीज : क्रेग ब्रेथवेट, किरन पावेल, शाई होप, शिमरन हैटमेयर, सुनील एम्ब्रिस, रोस्टन चेज, शेन डोरीच, देवेन्द्र बिशु, शैमरन लेविस, किमो पावेल, शैनन गैब्रियल
The post INDvsWI : टीम को लगा बड़ा झटका स्टार खिलाड़ी चोट के चलते हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.