भारत और वेस्टइंडीज में आज राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 649/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 555 अभी रनों की बढ़ है और वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
पहला सत्र
पहले सत्र में कल के नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली और ऋषभ पंत ने तेज शुरुआत की। पंत ने विस्फोटक रवैया अपनाया और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर टूट पड़े। इसी बीच विराट कोहली ने अपना 24वां टेस्ट शतक पूरा किया। शतक से 8 रन पहले छक्का मारने के चक्कर में पंत देवेन्द्र बिशु का शिकार बने।

लंच के समय तक विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया और टीम का स्कोर 506 तक पहुंचा दिया। कोहली 120 और जडेजा 19 रन बनाकर पिच पर टिके थे।
दूसरा सत्र
तीसरे सत्र में भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (139) का विकेट जल्द ही खो दिया। रविचंद्रन अश्विन (7) भी कुछ खास किये बिना बिशु का शिकार बन गए। 9वें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए कुलदीप यादव ने जडेजा का साथ दिया। जडेजा का अर्धशतक पूरा करने के बाद कुलदीप यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

उमेश यादव के मैदान पर आने के साथ ही जडेजा ने विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी। उमेश ने भी 2 छक्के जड़े। उमेश 22 रन बनाये और जडेजा के साथ 9वें विकेट के लिए 55 रन जोड़े। शमी के साथ मिलकर जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। शतक पूरा होने के बाद कप्तान ने 649/9 के स्कोर पर भारतीय पारी घोषित कर दी।
जडेजा ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए देवेन्द्र बिशु ने 217 रन देकर 4 विकेट चटकाए, उनके अलावा शेरमन लुईस को 2 जबकि शैनन गेब्रियल, रोस्टन चेस और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को 1-1 विकेट मिला।
तीसरा सत्र

वेस्टइंडीज की पारी शुरू होते ही भारतीय टीम ने अपना दबदबा दिखाना शुरू कर दिया। मोहम्मद शमी ने दोनों सलामी बल्ले कप्तान ब्रेथवेट (2) और कायरोन पॉवेल (1) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अश्विन ने विंडीज टीम की सबसे बड़ी उम्मीद साई होप (10) को अपने दूसरे ही ओवर में बोल्ड कर मेहमानों की उम्मीद को बड़ा झटका दे दिया।
शिमोन हेटमीर और सुनील अम्ब्रिस ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन तालमेल में कमी की वजह से हेटमीर (10) रन आउट हो गए। जडेजा ने भी अपने पहले ही गेंद पर अम्ब्रिस को पवेलियन भेज दिया। कुलदीप यादव ने भी शेन डॉविच (10) को आउट कर अपना खाता खोला। दिन का खेल खत्म होने समय रोस्टन चेस और कीमो पॉल पिच पर टिके थे।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 2 जबकि रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला।
The post INDvsWI, राजकोट टेस्ट: दूसरे ही दिन भारत ने बनाई पकड़, वेस्टइंडीज की वापसी लगभग नामुमकिन appeared first on SportzWiki Hindi.