विश्व क्रिकेट में मौजूदा दौर के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली जिस तरह की फॉर्म में हैं उससे तो हर एक मैच का हर एक रन उनके लिए नए रिकॉर्ड का इंतजार कर रहा है। अब तो आलम ये है कि विराट कोहली की हर एक अगली पारी कोई ना कोई कीर्तिमान की कहानी गढ़ने को तैयार है।
ऐसे में अगले कुछ मैचों में विराट कोहली के निशाने पर कई बड़े कीर्तिमान रहेंगे। इन सबके बीच आपको बताते हैं वो 3 बड़े रिकॉर्ड जो विराट कोहली आने वाले कुछ ही मैचों में कर देंगे अपने नाम…..
एक और 150 रन की पारी खेलते ही बन जाएंगे सबसे बड़े वनडे कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली में भारतीय टीम की कमान संभालने के बाद तो रनों की भूख कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। विराट कोहली लगातार बड़े-बड़े स्कोर बना रहे हैं।

इसी तरह से बतौर कप्तान विराट कोहली ने 150 से ज्यादा रन दो बार बनाकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एन्ड्रू स्ट्रॉस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ऐसे में अगर विराट कोहली बतौर कप्तान एक और 150 रन की पारी खेल जाते हैं तो वो वनडे क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने 3 बार 150 रन का आंकड़ा छूआ हो।
महेन्द्र सिंह धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड है कोहली के निशाने पर
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे कर लिए। विराट कोहली के नाम अब वनडे क्रिकेट में 10,076 रन हो चुके हैं तो वहीं महेन्द्र सिंह धोनी के 10,143 रन हैं।

ऐसे में अगर विराट कोहली 68 रन और बनाते हैं तो वो महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। वैसे धोनी भी फिलहाल वनडे टीम का हिस्सा हैं लेकिन जिस रफ्तार से विराट कोहली रन बना रहे हैं उससे तो लग रहा है वो जल्द ही धोनी के रिकॉर्ड को पीछे कर देंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अजिंक्य रहाणे का ये रिकॉर्ड तोड़ने से हैं 40 रन दूर
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में ही 297 रन बना चुके हैं। अभी तो उनके पास इस सीरीज में 3 मैच बाकी हैं।

तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम है जिन्होंने 337 रन बनाए हैं। ऐसे में विराट कोहली 41 रन और बनाने में कामयाब रहे तो अजिंक्य रहाणे के वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रिकॉर्ड को भी पीछे कर देंगे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post INDvsWI- विराट कोहली रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बीच इन तीन बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के हैं बहुत करीब appeared first on SportzWiki Hindi.