Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: रविंद्र जडेजा ने बताया उस हास्यास्पद रन आउट के पीछे वजह, कहा इस कारण नहीं की गेंद थ्रो

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे राजकोट टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा द्वारा किया गया रन आउट आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. हालांकि, रविंद्र जडेजा के लिए मैच का दूसरा दिन बेहद खास रहा. उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है.

उस रन आउट पर ये बोले जडेजा 

रविंद्र जडेजा का शतक होने के बाद भारतीय टीम ने 9 विकेट 649 रन के स्कोर पर पारी घोषित की. जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज टीम लड़खड़ाती हुई नज़र आयी.

इसी बीच पारी का 12वां ओवर करने आए आर अश्विन ने हेटम्यर को गेंद फेंकी. बैक ऑफ़ द लेंथ इस गेंद को उन्होंने मिड विकेट की ओर धकेला.

जडेजा की फील्डिंग ने दोनों बल्लेबाजों के बीच दुविधा पैदा कर दी. हेटम्यर पहले रन के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में उनका इरादा बदल गया.

लेकिन उनके साथी सुनील एम्ब्रिस लगातार दौड़ते चले गए. जबकि एम्ब्रिस अपने साथी से पहले बल्लेबाजी छोर पर पहुंच गए. इस बीच जडेजा ने गेंद पकड़ी और वाक करते हुए गेंदबाजी छोर पर आए.

इस पर सभी हैरान थे कि जडेजा गेंद को स्टंप पर मारने के लिए फेंक क्यों नहीं रहे. तभी बल्लेबाज ने जैसे ही दौड़ना शुरु किया जडेजा ने गिल्लियां बिखेर दीं.

इस बकाये पर रविंद्र जडेजा ने कहा

”दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर थे. मैंने सोचा मैं आसानी से स्टंप्स पर लगा सकता हूं. मैं स्टंप्स की ओर जा रहा था मुझे नहीं लगा था कि वह भागना शुरु कर देगा. मैंने नहीं सोचा था कि अगर मैं स्टंप्स पर नहीं लगाऊंगा तो ऐसा होगा. पर फिर मैंने थ्रो किया और भाग्य से गेंद स्टंप पर लगी.”

भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा द्वारा सहित कुल तीन शतक पहली पारी में लगे. पहला शतक डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने लगाया था. शॉ ने 134 रनों की पारी खेली. जबकि दूसरा शतक कप्तान विराट कोहली के बल्ले से 139 रनों की पारी के रूप में निकला.

The post INDvsWI: रविंद्र जडेजा ने बताया उस हास्यास्पद रन आउट के पीछे वजह, कहा इस कारण नहीं की गेंद थ्रो appeared first on SportzWiki Hindi.