Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जेसन होल्डर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुये वेस्टइंडीज की टीम ने 322 रन बनाये थे, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने लक्ष्य को 47 गेंद बाकि रहते हासिल कर लिया था। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर से दूसरे मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में टीम के बारे में बात की।

अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं

वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाये थे। किसी भी वनडे मैच में यह अच्छा स्कोर है, लेकिन विंडीज टीम इसे नहीं बचा पाई। वेस्टइंडीज के कप्तान के अनुसार उनकी टीम सकारात्मक चीजों पर ध्यान लगाना चाहती है।

जेसन होल्डर कहा

“320 रनों से ज्यादा बनाना हमारे लिए सकारात्मक बात है। हमने देखा है कि भारतीय कंडीशन कैसा होता है। 320-350 तक के स्कोर को भी बचाने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी पड़ती है। अगर हम कुछ विकेट चटका लेते नतीजा बदल सकता था। हमारे गेंदबाज विराट और रोहित के खिलाफ जूझते दिखे।”

यह भी पढ़ें: दूसरे वनडे के लिए घोषित हुई भारतीय टीम 

विशाखापट्टनम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार

विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे मैच के लिए उन्होंने कहा कि मैंने यहाँ की पिच देखी है। उसपर बिलकुल घास नहीं है और यह स्पिनरों के लिए मददगार सबित हो सकता है। वेस्टइंडीज टीम के पास देवेन्द्र बिशु और एस्ले नर्स के रूप में दो स्पिन गेंदबाज हैं। जेसन होल्डर ने आगे कहा

“हमारे स्पिनरों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसके साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को भी अच्छे प्रदर्शन का क्रेडिट देना चाहिए। मुझे लगता है बिशु ने दूसरे स्पेल में अच्छी गेंदबाजी की। उन्हें विराट कोहली का विकेट भी मिला जो काफी आत्मविश्वास देगा। मैं बिशु और एस्ले नर्स से और अच्छे प्रदर्शन की उमीद करता हूँ।”

सभी को देना चाहते हैं मौका

जेसन होल्डर

वेस्टइंडीज के कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं है और इसी वजह से टीम काफी युवा है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विंडीज टीम सभी खिलाड़ियों को पूरा मौका देना चाहती है। इस बारे में कप्तान जेसन होल्डर ने कहा

“इस दौरे पर हमलोग सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। इससे उन्हें बेहतर होने में मदद मिलेगी। विश्व कप अगले साल साल और हमारे पास युवा टीम है।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI: विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जेसन होल्डर appeared first on SportzWiki Hindi.