भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पहले दिन अपने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली।
इसके बाद आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक पूरा किया। कोहली के शतक पूरा करने पर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी।
विराट ने सचिन को छोड़ा पीछे

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट मैचों में सबसे कम पारियों में 24 शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सचिन ने 125वीं पारी में अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक बनाया था। आज विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की 123वीं पारी में भी 24 शतक ठोक डाले।
विश्व रिकॉर्ड की बात करें तो अब विराट कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन का नाम आता है। ब्रेडमैन ने सिर्फ 66 टेस्ट पारियों में 24 टेस्ट शतक बना लिए थे।
कोहली ने बनाए 139 रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज 139 रनों की पारी खेली। शेरमन लुईस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह देवेश्रा बिशु को कैच थमा बैठे। एशिया कप में टीम से बाहर रहे कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके लगाये। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा ने भी अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया।
भारतीय टीम ने 649/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 134 और रविन्द्र जडेजा ने 100* रन बनाये। ऋषभ पंत 8 रनों से शतक बनाने से चूक गए।
सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट
क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने भारतीय पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के शतक पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। कोहली जिस गति से शतक बना रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वह सचिन के शतकों के रिकॉर्ड के पास भी पहुँच सकते हैं। सचिन ने ट्विटर पर लिखा
“एक और आउटिंग, एक और शतक, एक अच्छी आदत है, ऐसे ही करते रहो।
Another outing, another century! A great habit to have. Keep it up…
pic.twitter.com/ohQ50sZ3dU
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 5, 2018
The post INDvsWI: विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा कि सचिन तेंदुलकर ने कहा अच्छी आदत हैं बनाये रखो appeared first on SportzWiki Hindi.