Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: उमेश यादव ने किया वह कारनामा जो जहीर और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज भी नहीं कर पाए

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे हैदराबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम की दूसरी पारी सिर्फ 127 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 56 रनों की बढत मिली थी। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत है। पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी उमेश यादव ने खतरनाक गेंदबाजी की।

दूसरी पारी में झटके 4 विकेट

पहली पारी में शार्दुल ठाकुर के चोटिल हो जाने के बाद टीम के पास बचे एकलौते तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की। दूसरी पारी में भी उन्होंने वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

पहले ही ओवर में उन्होंने सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को आउट कर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी। पारी में उन्होंने 45 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। जिसमें पहली पारी में शतक बनाने वाले रोस्टन चेस ला विकेट भी शामिल था।

मैच में लिए 10 विकेट

उमेश ने मैच की पहली पारी में 88 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था। दूसरी पारी में भी उन्होंने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। इस तरह उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पहली बार 10 विकेट हासिल किया।

मैच में उन्होंने 133 रन देकर 10 विकेट चटकाए। मैच में दो बार ऐसा मौका आया जब उमेश में लगातार 2 गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया। हालाँकि, वह दोनों मौकों पर हैट्रिक लेने से चूक गए।

खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

उमेश यादव ने मैच में 10 विकेट लेने के साथ ही घरेलू जमीन पर 10 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले महान कपिल देव ने दो बार यह कारनामा किया है। उन्होंने 1980 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 11 विकेट चटकाए थे। उसके बाद 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 10 विकेट लिए थे।

पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में मैच में 13 विकेट चटकाए थे। यह घरेलू सरजमी पर किसी भी भारतीय टेन गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

खिलाड़ी बनाम प्रदर्शन
कपिल देव पाकिस्तान 11/146
कपिल देव वेस्टइंडीज 10/135
जवागल श्रीनाथ पाकिस्तान 13/132
उमेश यादव वेस्टइंडीज 10/133

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI: उमेश यादव ने किया वह कारनामा जो जहीर और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज भी नहीं कर पाए appeared first on SportzWiki Hindi.