भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उसके एक दिन बाद वह आज लगातार चयनकर्ताओं के फैसलों को गलत साबित कर रहे हैं। पहले उन्होंने चंद्रपॉल हेमराज का शानदार कैच लपका। उसके बाद उन्होंने मार्लन सैमुल्स का भी अच्छा कैच लपका। इसके बाद पहले दोनों मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले शिमारोन हेटमेयर भी धोनी से नहीं बच पाए।
हेटमेयर को किया स्टंप
पिछले दोनों मैच में 106 और 94 रनों की पारी खेलने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज शिमारोन हेटमेयर ने आज एक बार फिर विस्फोटक शुरुआत की। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 32 रन बना दिए। उनके और शाई होप के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी।

कुलदीप यादव की गेंद पर हेटमेयर ने लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बाहर की तरफ टर्न हुई और धोनी ने तेजी में गिल्लियां बिखेर दी। धोनी अन्य मौकों की तरफ पूरी तरफ कॉन्फिडेंस नहीं थे।
थर्ड अंपायर ने किया फैसला
मैदानी अंपायर ने इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेज दिया। पहली बार में देखने पर लगा कि बल्लेबाज का पैर क्रीज के अंदर है। इसके बाद जब अंपायर ने दूसरे तरफ से देखा तो बल्लेबाज का पैर लाइन पर ही था।
इसके बाद थर्ड अंपायर ने हेटमेयर को आउट करार दे दिया। वनडे मैच में यह धोनी का 114वां स्टंप था। धोनी के स्टंप करने की स्पीड सबसे तेज मानी जाती है।
टी-20 टीम से हुए हैं ड्रॉप
कल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली। धोनी पहले वर्ल्ड टी-20 विजेता टीम के कप्तान हैं।
उनका पिछला फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। इसी वजह से वनडे में भी ऋषभ पंत को टीम में बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया था। अब टी-20 में धोनी को ड्रॉप कर पंत को विकेटकीपिंग का मौका मिला है।
देखें वीडियो:
— This is HUGE! (@ghanta_10) October 27, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsWI, तीसरा वनडे: महेंद्र सिंह धोनी ने हेटमेयर को स्टम्पिंग कर फिर दिखाया अब तक नहीं हुआ उनके जैसा कोई दूसरा विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.