Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: वेस्टइंडीज के कोच का दो टूक बयान, बात बहुत हुई अब प्रदर्शन करेंगे

जहां गुरुवार को वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट का बड़ा मुकाबला होने वाला हैं, तो अब वही मंगलवार को वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट ला ने एक बड़ी बात कह दी हैं.

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में मैच के दौरान भारत को जो परेशानियां हुई थी. वह उन पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं और जल्दी ही सब अपने में सुधार कर रहे हैं. दो टेस्ट मैचों की कड़ियों में उनकी टीम रैंकिंग में सबसे ऊपर की प्रतियोगी टीम को कड़ी चुनौती देगी.

वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट ला का बड़ा बयान

मंगलवार को ला ने कहा कि,

“श्रृंखला से पहले हम सभी काफी बात कर चुके हैं. हमने बांग्लादेश और श्री लंका के खिलाफ दो घरेलू मैचों में काफी अच्छा खेला. इंग्लैंड में मैच के दौरान भारत को जो परेशानियां हुई थी वह उन पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं. उनके प्रदर्शन को मैंने भी देखा. यह श्रृंखला 1-4 के नतीजे से कही ज्यादा पास की श्रृंखला थी.”

भारतीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है
उन्होंने यह भी बताया कि, जहां भारतीय टीम रैंकिंग के मामले में सबसे ऊपर हैं. तो वहीं हम अभी आठवें स्थान पर हैं. यह हमारे लिए काफी बड़ी चुनौती हैं .

हम उनके घर में खेल रहे हैं. वैसे तो यहाँ पर आकर मैच खेलने वाली ज्यादातर टीम सफल नहीं हो पायी हैं. हम सभी इन सब चुनौतियों को बखूबी समझते हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ हमारी टीम में काफी सुधार हुआ हैं.

टीम पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी

वेस्टइंडीज के कोच को अपनी टीम से पूरी उम्मीद हैं कि, वो पहले टेस्ट मैच में अच्छा खेलेंगे. उन्होंने बताया कि

“हमने भारत आने से पहले  आठ दिन दुबई में प्रैक्टिस की थी. दुबई का दिन का तापमान 45 डिग्री था, शायद इसीलिए भारत में गर्मी होना हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं. हमारी टीम की तैयारी अच्छी हैं.”

सबको दिखाना जरुरी हैं कि हम भी अच्छा खेल सकते हैं

49 साल के कोच जो पहले क्रिकेटर थे. उन्होंने कहा कि

“हमने बातें तो काफी कर ली हैं. लेकिन अब हमारे पास और ज्यादा बात करने का समय नहीं हैं. क्योकि अब वो समय आ गया हैं. जब हमे सबको दिखाना जरुरी हैं, कि हम भी अच्छा खेल सकते हैं. भारत में आकर उनके घरेलूं मैदान में मैच खेलना ज्यादातर टीमों के लिए मुश्किल होता हैं.”

जब कोच से उनकी टीम के सलामी बल्लेबाजों के बारे में पूछा.तब उन्होंने कहा कि

“कीरेन पावेल और क्रेग ब्रेथवेट ने एक साथ कई बार शुरुआत की हैं और दोनों अच्छा खेले भी हैं. वैसे तो हमारी रणनीति बनी हुई हैं. बस खिलाड़यों को उसको सफल बनाना हैं.”


कोहली भी हैं महान बल्लेबाज

जहां एक तरफ मोईन अली ने इंग्लैंड में मैच के दौरान सभी भारतीय बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया, तो वहीं हमारे पास भी कई सारे विकल्प स्पिन गेंदबाजी में हैं. जैसे रोस्टन चेज, देवेन्द्र बिशू,जोमेल वाॢरकन तेज़ गेंदबाजी हमारा मजबूत पक्ष हैं, लेकिन फिर भी ला का कहना हैं, कि

“विराट कोहली कि कप्तानी में भारतीय बल्लेबाजों को रोक पाना थोड़ा मुश्किल हैं, क्योकि कोहली खुद भी एक महान बल्लेबाज हैं, और उनकी टीम में भी कई सारे ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं.”

The post INDvsWI: वेस्टइंडीज के कोच का दो टूक बयान, बात बहुत हुई अब प्रदर्शन करेंगे appeared first on SportzWiki Hindi.