Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाहें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 से 16 अक्टूबर के बीच खेला जाना हैं.

बता दें, कि फिलाहल इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं. दूसरे टेस्ट मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन पर इस मैच के दौरान सभी की निगाहें रहेंगी.

पृथ्वी शॉ 

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पहले टेस्ट मैच में एक शानदार 134 रन का शतक लगाया था. दूसरे टेस्ट में भी उनसे भारतीय टीम को काफी उम्मीदें रहेगी.

पृथ्वी शॉ एक आक्रामक बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में भी आक्रामक अंदाज से ही बल्लेबाज की थी. एक बार फिर क्रिकेट प्रेमी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का लुफ्त उठाना चाहेंगे.

रोस्टन चेज

पहले टेस्ट मैच में भारत को सबसे ज्यादा परेशान रोस्टन चेज ने ही परेशान किया था. वह वेस्टइंडीज के एक मात्र ऐसे बल्लेबाज थे. जो पहली पारी में कुछ देर विकेट पर खड़े हो पाये थे. उन्होंने पहली पारी में एक शानदार अर्धशतक भी लगाया था.

वह एक शानदार स्पिन ऑलराउंडर हैं. वह टीम के लिए बल्लेबाजी से भी योगदान करने की क्षमता रखते हैं. वहीं अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं. उन पर भी सबकी निगाहें रहेगी.

कुलदीप यादव 

I want to play Test cricket for a long time: Kuldeep

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में जहां एक विकेट हासिल किया था.

वहीं उन्होंने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के कुल 5 विकेट हासिल किये थे. उन पर भी दूसरे टेस्ट में सभी की निगाहें रहेगी. उनकी घुमती हुई गेंदों को खेलना वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होगा.

देवेन्द्र बिशु

भारत के इस दौरे में वेस्टइंडीज के तुरुप के इक्के देवन्द्र बिशु ही हैं. उनके दम पर ही वेस्टइंडीज भारत में जीत के सपने के साथ आई हैं.

देवेन्द्र बिशु एक शानदार स्पिनर हैं. जो भारतीय पिचों का बखूबी फायदा उठा सकते हैं. देवेन्द्र बिशु के लिए पहला टेस्ट मैच कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अब दुसरे टेस्ट मैच में वह शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

विराट कोहली 

विराट कोहली जिस भी मैच में खेलते हैं, तो उन पर लोगो की निगाहें रहना स्वाभिक हैं. विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में 139 रन का एक शानदार शतक लगाया था.

वह दूसरे टेस्ट मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे और एक और बढ़ा शतक इस सीरीज में बनाना चाहेंगे. बता दें, कि विराट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 59 शतक बना चुके हैं.

 

The post INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी निगाहें appeared first on SportzWiki Hindi.