भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच के पहले दिन भारत ने कुछ ऐसा किया हैं. जिस पर क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान नहीं गया. दरअसल, भारत का ओवर रेट आज काफी शानदार था. इंडिया के इस ओवर रेट से अंपायर सहित आईसीसी भी काफी खुश होगी.
इंडिया टीम ने एक दिन में कराये 95 ओवर

बता दें, कि भारतीय टीम ने आज पहले दिन कुल 95 ओवर करा दिए हैं. इंडिया टीम ने निर्धारित समय से पहले ही अपने 90 ओवर कर दिए थे, लेकिन करीब 25 मिनट का समय बाकि होने के कारण भारतीय टीम ने 5 ओवर और कराये.
इंडिया टीम ने इस प्रकार पहले दिन कुल 95 ओवर किये. वेस्टइंडीज की टीम ने मैच के पहले दिन 95 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाये.
भारतीय गेंदबाजो ने इस तरह की गेंदबाजी

भारतीय टीम के लिए पहले दिन उमेश यादव ने 23 ओवर कराये. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 24.2 ओवर की गेंदबाजी की, कुलदीप यादव ने भी 26 ओवर किये.
वहीं रविन्द्र जडेजा ने 20 ओवर की गेंदबाजी की, शार्दुल ठाकुर इस मैच में चोटिल हो गये थे. जिसके चलते उन्होंने 1.4 ओवर की ही गेंदबाजी की थी.
हमेशा अच्छा रहता हैं भारतीय टीम का ओवर रेट

बता दें, की भारतीय टीम का ओवर रेट हमेशा अच्छा रहता हैं. इंडिया टीम में स्पिनर की संख्या ज्यादा होने के कारण इंडिया टीम का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहता हैं.
रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम के ऐसे स्पिनर हैं जो अपना ओवर दो-ढाई मिनट में पूरा करने की क्षमता रखते हैं. बता दें, कि न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2016 में भी भारतीय टीम ने कुल 97 ओवर कर डाले थे.
भारतीय टीम ओवर रेट के मामले में हमेशा बाकि टीमों से काफी आगे रहती हैं. भारतीय टीम को ओवर रेट की परेशानी कभी भी ज्यादा परेशान नहीं करती हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsWI: पहले ही दिन भारत ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसके आसपास भी नहीं है कोई दूसरी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.