Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- टाई मैच भी बना विराट कोहली के रिकॉर्ड का गवाह, बना गए ये खास रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच बुधवार को विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला गया। यहां पर सीरीज में पहली बार जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहां पर कोई टीम जीत नहीं हासिल कर सकी और मैच टाई पर खत्म हुआ।

टाई मैच में चमके शाई, हेटमायर और कोहली

इस दूसरे वनडे मैच में टाई के परिणाम के साथ ही दोनों ही टीमों की तरफ से जबरदस्त जंग देखने को मिली। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए विराट कोहली के शानदार 157 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 321 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

लेकिन वेस्टइंडीज की तरफ से युवा बल्लेबाजों शिमरोन हेटमायर के तेज 94 रन और शाई होप की जुझारू 123 रनों की नाबाद पारी की मदद से अंतिम गेंद पर चौका जड़ मैच को टाई पर खत्म किया।

विराट कोहली ने टाई मैच में 157 रन की पारी से एक और कीर्तिमान किया अपने नाम

मैच का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साबित हुए जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर में ना सिर्फ 10 हजार रन पूरे किए बल्कि मैच के दौरान कई रिकॉर्ड स्थापित किए।

इस टाई मैच में हर किसी का ध्यान विराट कोहली के 10 हजार रन से जुड़े रिकॉर्ड पर रहा, लेकिन साथ ही उन्होंने 157 रनों की पारी खेल एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम के साथ जोड़ दिया।

कोहली के नाम दर्ज हुआ टाई मैच में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

जी हां विराट कोहली ने 13 चौके और 4 छक्कों से सजी इस पारी में 129 गेंदों का सामना कर 157 रन नॉट आउट बनाए। इस तरह और मैच टाई पर खत्म हुआ।

इस तरह से विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी टाई मैच में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टाई मैच में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एन्ड्रू स्ट्रॉस के नाम है।

जिन्होंने भारत के खिलाफ 2011 विश्व कप में 158 रनों की पारी खेली थी।तो वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर न्यूजीलैंड के जैमी हाउ के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में 139 रन की पारी खेली थी।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post INDvsWI- टाई मैच भी बना विराट कोहली के रिकॉर्ड का गवाह, बना गए ये खास रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.