Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: इंग्लैंड में मिली हार को भुलाकर वेस्टइंडीज के साथ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी भारत

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर यानी के गुरूवार से दो टेस्ट और पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है और इस सीरीज में उतरने से पहले भारतीय टीम अपनी पिछली हार को भुलाकर नई शुरूआत करना चाहेगी। आपकों बता दें की हाल ही में भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट और वनडे सीरीज हार चुकी है और उससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वैसे भारत इन दोनों टीमों से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भी टेस्ट मैचों में दुनिया में नंबर एक टीम बना हुआ है। इधर गुरूवार से राजकोट में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व कप्तान विराट कोहली करने वाले है उन्हें हाल ही में इंग्लैंड में सीरीज हार के बार एशियाकप में आराम दिया गया था।

आपकों यह भी बता दें की टेस्ट रेकिंग में आठवें नंबर पर कायम वेस्टइंडीज की टीम भी इस सीरीज में अपना पूरा प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज टीम के साथ सीरीज खेलेन के बाद भारतीय टीम को आॅस्ट्रलिया के साथ सीरीज खेलनी है और आॅस्ट्रलिया के खिलाफ भारत की यह कड़ी परीक्षा है।ऐसे में भातरीय टीम अब विदेश में हार का सामना करने के बाद अपनी धरती पर वेस्टइंडीज को हराकर अपनी पुरानी हार को भुलाना चाहेगी।

टीमें इस प्रकार हैंः

भारतः विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी साव, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीजः जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज, शेन डोविच, शैनन गैब्रियल, जहमार हैमिल्टन, शिमरान हेटमायर, शाई होप, शेरमेन लुईस, केमो पॉल, कीरन पॉवेल, केमार रोच, जोमेल वार्रिकैनः