Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: पहले वनडे मैच के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, केएल राहुल के साथ ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहले वनडे मैच रविवार को गुहावटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.

वनडे सीरीज के इस पहले मैच के लिए शनिवार को ही भारतीय 12 सदस्यी टीम का ऐलान हो चुका हैं. इन्ही 12 खिलाड़ियों में से अब रविवार को टीम की प्लेइंग इलेवन का चुनाव होगा. बीसीसीआई ने जो टीम पहले वनडे मैच के लिए चुनी हैं. वह टीम काफी संतुलित और मजबूत नजर आ रही हैं.

ऋषभ पंत को मिला डेब्यू का मौका 

From the IPL contract to advice in wicketkeeping, Dhoni has taught the tricks to Pant

बता दें, कि बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भारतीय टीम के संभावित 12 खिलाड़ियों का ऐलान किया हैं. इस टीम में सबसे खास बात यह हैं, कि ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हैं.

इस बात से तय हो गया हैं, कि ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे  मैच में अपना डेब्यू करने का मौका मिलेगा. ऋषभ पंत टेस्ट और टी-20 क्रिकेट में तो अपना डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वह अबतक भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेल पाये थे.

राहुल और मनीष पांडे टीम से बाहर 

बता दें, कि 14 सदस्यी भारतीय टीम में मनीष पांडे और केएल राहुल का नाम भी शामिल था, लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया हैं.

बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक अकाउंट से जिन 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया हैं. उन 12 खिलाड़ियों में मनीष पांडे और केएल राहुल दोनों का ही नाम नहीं हैं.

इस प्रकार हैं पहले वनडे के लिए भारत की 12 सदस्यी टीम 

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, अम्बाती रायडू, एमएस धोनी, रविन्द्र जडेजा, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, खलील अहमद

यहाँ देखे बीसीसीआई द्वारा किया गया ट्वीट 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post INDvsWI: पहले वनडे मैच के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, केएल राहुल के साथ ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.