Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: डेब्यू मैच में शतक बनाकर ट्विटर पर छाए पृथ्वी शॉ, लोगों ने दी बधाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कका फैसला किया।

इस मैच में भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डेब्यू करने का मौका मिला। वह भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 293वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हनुमा विहारी ने इंग्लैंड में डेब्यू किया था।

डेब्यू मैच में जड़ा शतक

पृथ्वी शॉ टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने भारत के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में शतकीय पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी अब पृथ्वी शॉ ही हैं।

शतक बनाने के बाद ट्विटर पर छाए

अपना पहला शतक पूरा करते ही पृथ्वी शॉ ट्विटर पर छा गए। सभी ने जमकर उनकी तारीफ की आईये देखते हैं कुछ ऐसे ही ट्वीट।

The post INDvsWI: डेब्यू मैच में शतक बनाकर ट्विटर पर छाए पृथ्वी शॉ, लोगों ने दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.