Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: मुंबई में होने वाले चौथे मैच के दौरान कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले तीसरा मुकाबला पुणे में खेला गया था. जिसमें वेस्टइंडीज ने 43 रनों से जीत दर्ज की थी. जिसके चलते सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी. अब आज दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से मैच में उतरेंगी.

वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज में अभी तक टेस्ट सीरीज से विपरीत अपना प्रदर्शन दिखाया है. पहले मैच में टीम को हार जरुर मिली थी पर बल्लेबाजी शानदार रही थी. वहीं दूसरे मैच में कड़ी टक्कर दी और मैच टाई रहा .

मैच के दौरान मौसम का हाल 

मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होने वाला चौथा वनडे दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस दौरान वहां असमान में कुछ बादल छाए रह सकते हैं. तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा. बारिश की सम्भावना नहीं है. वहीं शाम 8 बजे के आसपास तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है.

भारतीय टीम में हो सकते दो बदलाव 

पुणे में मिली हार के बाद भारतीय टीम में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पहला बदलाव शिखर धवन को लेकर हो सकता है. धवन पिछले तीन मैचों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं. एशिया कप के दौरान उनके बल्ले से जमकर रन निकले थे. पर उस फ्लो को वह वेस्टइंडीज के खिलाफ बरकरार नहीं रख पाए.

पिछली तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 68 रन बनाए. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है. दूसरे बदलाव के रूप में केदार जाधव को खलील अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में लिया जा सकता है. भारत को पिछले तीनों मैचों में एक ऑल राउंडर की कमी खली है. जाधव ने एशिया कप के दौरान अच्छा किया था. सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के लिए भारत को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

ये भी पढ़ें – मैच से पहले रोहित ने कुछ ख़ास तरह से की तैयारी

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: मुंबई में होने वाले चौथे मैच के दौरान कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.