वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज के शुरुआती मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. टीम में एक बार फिर से कप्तान कोहली की वापसी हुई है. वही उनके अलावा टीम में पन्त की वापसी भी हुई है. ऐसे में पंत की वापसी को लेकर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पंत के चयन को लेकर बात की.
हम पन्त को मौका देना चाहते है

पंत के चयन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“यह सोचने की जरूरत नहीं कि हमारा नंबर एक विकेटकीपर (धोनी) कौन है. दूसरे विकेटकीपर की तलाश में हमने डीके (दिनेश कार्तिक) को मौका दिया और अब हम ऋषभ पंत को मौका दे रहे हैं. उचित समय पर हम फैसला करेंगे कि दोनों में से सर्वश्रेष्ठ कौन है.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“अगर टीम को जरूरत पड़ी तो वो (दिनेश कार्तिक) एक बार फिर से विकेटकीपर की भूमिका में नज़र आ सकते है.”
हम तेज़ गेंदबाजों को भी खोजना होगा

शमी के चयन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछले कुछ समय से कह रहा हूं कि हम विश्व कप का पहला मैच खेलने से पहले अब केवल 18 वनडे दूर हैं इसलिए हमें अपने तेज गेंदबाजों को भी ढूंढने की जरूरत है और इस प्रक्रिया के तहत हमने शमी को चुना है.
धोनी विजय हजारे ट्राफी में खेलेंगे

धोनी के विजय हजारे ट्राफी में खेलने को लेकर पुष्टि करते हुए प्रसाद ने कहा कि धोनी विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में हिस्सा लेंगे और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. आप को बता दें कि धोनी पिछले कुछ समय से ख़राब फॉर्म से जूझ रहें हैं.ऐसे में धोनी के पास एक बार फिर से अपनी फॉर्म हासिल करने का मौका होगा.
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान) रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर ) ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, केएल राहुल
The post INDvsWI: ऋषभ पंत को लेकर एमएसके प्रसाद ने दिया बड़ा बयान, बताया क्यों दी गयी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.