Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, राजकोट टेस्ट: पहले दिन चाय तक भारत ने बनाई मैच पर पकड़, भारत ने गंवाया पृथ्वी का विकेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। चाय के समय तक भारतीय टीम ने 3 विकेट नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं।

पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक बनाया वहीं चेतेश्वर पुजारा शतक से चूक गए। आज सुबह भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पृथ्वी शॉ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 293वें खिलाड़ी बन गए हैं।

लंच के बाद पृथ्वी का शतक

भारतीय टीम ने लंच के बाद अपने स्कोर 133/1 से आगे खेलना शुरू किया। पृथ्वी ने पहले ही ओवर में देवेन्द्र बिशू को दो चौके जड़कर अपनी मानसिकता साफ कर दी। जल्द ही पृथ्वी ने सिर्फ 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

The fourth youngest batsman to score a century in debut Test

अपना शतक पूरा करने में शॉ ने 15 शानदार चौके जड़े। वह शतक पूरा करने के बाद जरुर धीमी बल्लेबाजी करने लगे हैं लेकिन गेंदबाज पर दबाव बनाना नहीं छोड़ा है। देवेन्द्र बिशु की गेंद पर वह 134 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

शतक से चुके पुजारा

एक तरफ युवा पृथ्वी शॉ ने अपना शतक पूरा किया वहीं चेतेश्वर पुजारा 14 रनों से चूक गए। 86 रनों की पारी खेलकर वह तेज गेंदबाज शेरमन लेविस का शिकार बने। अपनी 130 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 14 शानदार चौके लगाये।

आउट होने से पहले पुजारा ने शॉ के साथ दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

बड़ा स्कोर बनाने पर भारत की नजर

चाय के समय पिच पर टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली टिके हुए हैं। दोनों ही बल्लेबाज पर संभल कर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी है। भारतीय टीम की नजर अब बड़े स्कोर पर है।

विराट कोहली ने एशिया कप में एशिया कप में आराम लिया था और अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उनकी नजर भी बड़े स्कोर पर होगी

The post INDvsWI, राजकोट टेस्ट: पहले दिन चाय तक भारत ने बनाई मैच पर पकड़, भारत ने गंवाया पृथ्वी का विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.