Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: विराट कोहली ने भारतीय टीम की जीत के बाद इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा श्रेय

Kerala wins dedicated victory to victims: Kohli

राजकोट के मैदान पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को पारी व 272 रन से हरा दिया हैं. भारत ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं.

भारतीय टीम की इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी खुश दिखाई दिए हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में रविन्द्र जडेजा और पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की हैं.

पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन से हूं खुश 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों को लेकर कहा, “खिलाड़ियों के इस लजवाब प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं. खासतौर पर जडेजा और पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन से,

This series is a good opportunity for youngsters: Kohli

पृथ्वी को अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन करते देखना काफी अच्छा रहा, उसने अपने स्वाभिक खेल को खेला और डोमिनेट किया था. मुझे नहीं लगता की यह मायने नहीं रखता, कि उसके लिए यह कंडीशन मुश्किल थी या आसान, उसने इस मैच में अपनी क्वालिटी दिखाई हैं.

वह एक ऐसा खिलाड़ी हैं जिसने बहुत जल्दी भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली हैं. उसने यह अवसर दोनों हाथों से पकड़ा हैं. एक कप्तान के तौर पर मैं उसे देख काफी उत्साहित हूं. 

जडेजा का प्रदर्शन भी लाजवाब 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की जमकर तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा, “जडेजा का भी प्रदर्शन लाजवाब था. उसने पहले भी हमारे लिए कई महत्वपूर्ण रन बनाये हुए हैं.

वह हमारी टीम का एक ऐसा खिलाड़ी हैं जो गेंद व बल्ले दोनों से टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखता हैं वह मैदान पर बिजली के सामान तेज हैं. 

अगर आप पहली पारी को देखते हैं, तो शमी और उमेश ने भी नई गेंद के साथ बहुत शानदार गेंदबाजी की, जबकि पिच पर इतनी मदद नहीं थी. हमारे स्पिनर तो हमेशा ही इन परिस्थियों में अच्छा करते हैं.  कुलदीप दूसरी पारी में लाजवाब था. अश्विन और जडेजा कंसिस्टेंट थे.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post INDvsWI: विराट कोहली ने भारतीय टीम की जीत के बाद इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.