भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से राजकोट में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस मैच में युवा पृथ्वी शॉ को डेब्यू का मौका मिला है, लेकिन सभी को चौंकाते हुए टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को प्लेयिंग में मौका नहीं दिया है।
बल्ले से था अच्छा प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में भारतीय टीम में करुण नायर के होते हुए हनुमा विहारी को डेब्यू का मौका दिया था। इस बात की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन मैच की पहली ही पारी में शानदार बल्लेबाजी कर उन्होंने सबका मुंह बंद करवा दिया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थिति में विहारी ने 56 रनों की पारी खेली थी।
भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज सिर्फ 160 रनों पर पवेलियन लौट गए थे लेकिन रविन्द्र जडेजा के साथ 77 रनों की साझेदारी बनाकर विहारी ने इंग्लैंड को बड़ी बढत बनाने से रोक दिया था। मैच की दूसरी पारी में वह भले बिना खाता खोले आउट हो गए थे लेकिन पहली पारी से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था।
गेंदबाजी में भी दिखाया था दम

बल्ले के साथ ही हनुमा विहारी ने गेंदबाजी में भी दम दिखाया था। विहारी ने लगातार 2 गेंदों पर जो रूट और एलिस्टर कुक को पवेलियन भेजा था। कुक को उनके टेस्ट करियर की अंतिम पारी में विहारी ने ही आउट किया था।
मैच की दूसरी पारी में विहारी ने 9.3 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 37 रन दिए और 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने सैम करन का भी विकेट झटका था।
तीन स्पिनरों की वजह से होना पड़ा बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम ने 3 प्रमुख स्पिनरों को टीम में शामिल किया है। इसमें रविन्द्र रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव शामिल हैं। अश्विन और जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। दोनों की बल्लेबाजी काफी बेहतर है और इसी वजह से हनुमा विहारी को बाहर बैठना पड़ेगा।
The post INDvsWI: विराट कोहली ने शुरू किया इस खिलाड़ी के साथ सौतेला व्यवहार, शानदार प्रदर्शन के बाद दिखाया बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.