भारतीय टीम जब भी जीत हासिल करती हैं, तो भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम को बधाई देना नहीं भूलते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत पर दी भारत को बधाई

वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को राजकोट टेस्ट मैच मिली जीत के बाद भी वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम को बधाई दी हैं. भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पारी व 272 रन के बड़े अंतर से जीत लिया.
इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम का बहुत निराशाजनक प्रदर्शन रहा, किसी भी मोर्चे पर वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम को टक्कर नहीं दे पाई.
भारत ने जहां अपनी पहली पारी 649 रन बनाकर घोषित की थी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 181 रन बना पाई और दूसरी पारी में मात्र 196 रन बना पाई. वेस्टइंडीज की टीम को इस मैच में पारी व 272 रन से हार मिली.
वेस्टइंडीज का भी कर गये इस तरह अपमान

भारतीय टीम को तो सहवाग ने बधाई दी, लेकिन साथ में उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम का मजाक भी बना डाला. दरअसल सहवाग ने वेस्टइंडीज का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर लिखा हैं, कि वेस्टइंडीज अपनी दोनों पारियों को मिलाकर भी फाँलोंआन नहीं बचा पाई.
बता दें, की वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज की टीम का मजाक उड़ाते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,
“एक आसान जीत, वेस्टइंडीज दो बार बल्लेबाज करने के बावजूद फाँलोंऑन नहीं बचा पाया. पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की निडर पारी याद रहेगी.”
यहाँ देखे वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट

That’s too easy a win. Batting twice, WI couldn’t cross the follow- on score. Will remember this for Shaw and Pant’s fearlessness
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 6, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post INDvsWI: वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज का कुछ इस तरह किया अपमान appeared first on SportzWiki Hindi.