Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, इस युवा खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका, तो दिग्गज की हुई वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज गुरूवार 4 अक्टबूर से सौराष्ट्र क्रिकेट एशोसिएशन राजकोट के मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का  पहला टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खेला जायेगा.

इस मैच में भारतीय टीम जहां इंग्लैंड दौरे में मिली हार के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम कोई उलटफेर कर भारतीय टीम को चौंकाने की कोशिश करेगी.

आंकड़ो के लिहाज से वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी 

बता दें, कि आंकड़ो के लिहाज से भारतीय टीम का नहीं बल्कि वेस्टइंडीज टीम का पलड़ा भारी हैं. दरअसल, अबतक टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 94 टेस्ट मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने सिर्फ 18 मैच ही जीते हैं और वेस्टइंडीज की टीम ने कुल 30 टेस्ट मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच 46 टेस्ट मैच ड्रा साबित हुए हैं.

पिच रिपोर्ट 

राजकोट की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही हैं. इस बार भी यह पिच शुरूआती दो दिन बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होगी, लेकिन जैसे इस पिच में खेल चलता जायेगा. यह पिच स्पिन गेंदबाजो को भी मदद करना शुरू कर देगी. तेज गेंदबाजो के लिए इस पिच से ज्यादा मदद नहीं होगी. नई गेंद से तेज गेंदबाजो को थोड़ा बहुत स्विंग मिल सकती हैं, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद तेज गेंदबाज इस पिच पर संघर्ष करते हुए नजर आ सकते हैं.

मैच चौथे-पांचवे दिन इस पिच पर बहुत ज्यादा टर्न देखने को मिलेगा. दोनों ही टीमों के पास शानदार स्पिनर हैं, इसकी इस पिच में मिलने वाली स्पिन का फायदा उठाना चाहेंगे.

भारत ने जीता टॉस 

बता दें, कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

India (Playing XI): Lokesh Rahul, Prithvi Shaw, Cheteshwar Pujara, Virat Kohli(c), Ajinkya Rahane, Rishabh Pant(w), Ravichandran Ashwin, Ravindra Jadeja, Kuldeep Yadav, Mohammed Shami, Umesh Yadav.

Windies (Playing XI): Kraigg Brathwaite(c), Kieran Powell, Shai Hope, Shimron Hetmyer, Roston Chase, Sunil Ambris, Shane Dowrich(w), Keemo Paul, Devendra Bishoo, Sherman Lewis, Shannon Gabriel.

The post INDvsWI : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, इस युवा खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका, तो दिग्गज की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.