इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल मुंबई ब्रेबोन स्टेडियम में पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला गया। ब्रेबोन स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबलें में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 224 रनों के विशाल अंतर से हराकर इस सीरीज की दूसरी जीत दर्ज की और पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 की बढ़त बना ली है। चौथे वनडे मैच में ये खिलाड़ी बने भारत की जीत के नायक...
रोहित शर्मा : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत की। हिटमैन रोहित शर्मा ने चौथे वनडे मैच में 137 गेंदों में 162 रनों की आतिशी पारी खेली और टीम का स्कोर तीन सौ के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
अंबाती रायुडू : चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने आएं अंबाती रायुडू ने हिटमैन रोहित शर्मा के साथ 211 रनों की शानदार साझेदारी की। रायुडू ने इस अहम मुकाबलें में 81 गेंदों में 8 चौको और 4 छक्को की सहायता से 100 रनों की आक्रामक पारी खेली।
खलील अहमद : भारत के 377 रनों का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम को भारत के युवा गेंदबाज खलील अहमद ने शुरू में ही बैकफुट पर धकेल दिया। अहमद ने अपने 5 ओवर में 13 रन खर्च करके तीन अहम विकेट लिए। अहमद ने हेटमायर (13), पॉवेल (1) और सेमुअल्स (18) को पवेलियन की राह दिखाई।
कुलदीप यादव : भारत के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अहम मुकाबले में तीन विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। यादव ने अपने 8.2 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इस दौरान कुलदीप यादव ने रोच, नर्स और एलेन को आउट कर भारत को विशाल जीत दर्ज कराने में अहम योगदान दिया।