भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच राजकोट में खेला जा रहा है. टॉस जीत कर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए.
केएल राहुल डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरे. पहला ओवर वेस्टइंडीज के खतरनाक गेंदबाज शैनन गैब्रिएल लेकर आए. पहली गेंद का सामना पृथ्वी ने किया. जिस पर कोई रन नहीं आया. दूसरी गेंद पर पृथ्वी ने तीन रन लिए. अब स्ट्राइक पर आए राहुल तीन गेंदें खेलने के बाद चौथी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए.
शैनन गैब्रिएल की खतरनाक गेंद

शैनन गैब्रिएल वेस्टइंडीज के जबरदस्त तेज गेंदबाज हैं. गैब्रिएल के पहले ओवर की आखिरी गेंद को राहुल समझ नहीं पाए और एलबीडब्लू आउट हो गए. गेंद एंगल बनाते हुए राहुल को बीट करती हुई पैड से जाकर टकराई. अपील हुई. मैदानी अंपायर ने कुछ सेकेंड का समय लेकर आउट दे दिया.
— Kabali of Cricket (@KabaliOf) October 4, 2018
हालांकि, राहुल ने रिव्यु लिया. पर वह सफल नहीं हो पाए और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा.
शैनन गैब्रिएल शानदार फॉर्म में
गैब्रिएल अपनी गेंदबाजी की शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने पिछले पांच टेस्ट मैचों में 28 विकेट झटके हैं. इसमें से 3 टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेले, जबकि दो टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ खेले.
इसमें से श्रीलंका के खिलाफ ग्रॉस आइसलेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में शैनन गैब्रियल ने 13 विकेट चटकाए थे. पहली पारी में जहां 5 विकेट लिए थे तो वहीं दूसरी पारी में और अधिक खतरनाक होते हुए गैब्रिएल ने 8 विकेट झटके थे. ये उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
शैनन गैब्रिएल वेस्टइंडीज के लिए अभी तक कुल 37 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 3.35 की इकॉनमी से 111 विकेट लिए. इस दौरान उनकी विकेट लेने की औसत 29.57 की रही.
The post INDvsWI: वीडियो: खतरनाक गेंदबाज शैनन गैब्रिएल ने की ऐसी गेंद केएल राहुल को हो नहीं रहा था यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.