Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : वापसी मैच में ट्विटर पर छाये जसप्रीत बुमराह, शाई होप ने भी जीता लोगो का दिल

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज पुणे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस तीसरे वनडे मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 283 रन का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया हैं.

बुमराह ने वापसी में दिखाया दम 

इस मैच में मोहम्मद शमी और उमेश यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई हैं. जसप्रीत बुमराह ने अपनी वापसी का दम दिखाया हैं.

जसप्रीत बुमराह ने तो कमाल की गेंदबाजी की हैं और क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया हैं. बुमराह ने अपने 10 ओवर में मात्र 35 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किये. वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी एक विकेट हासिल हुआ हैं.

एक तरफ से वेस्टइंडीज की टीम निरंतर अपने विकेट गंवा रही थी, लेकिन दूसरी तरफ से शाई होप वेस्टइंडीज के लिए रन बनाते जा रहे थे. उनके शानदार शतक के दम पर ही वेस्टइंडीज की टीम 283 रन बनाने में कामयाब रही, शाई होप ने अपनी टीम के लिए 113  गेंदों पर 95 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 3 छक्के व 6 चौके लगाये. वेस्टइंडीज के लिए अंतिम ओवरों में एश्ले नर्स ने भी 22 गेंदों पर 40 रन की विस्फोटक पारी खेली.

बुमराह और शाई होप छाये ट्विटर में 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI : वापसी मैच में ट्विटर पर छाये जसप्रीत बुमराह, शाई होप ने भी जीता लोगो का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.