Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI- कुलदीप यादव ने बताया वो कारण जिससे पहली पारी में खराब गेंदबाजी के बाद दूसरी पारी में मिली सफलता

नंबर एक टेस्ट टीम भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा जारी रखा और अपने घर में खेलने आयी कैरेबियाई टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आसानी से एक पारी और 272 रनों से हरा दिया।

भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों से दी शिकस्त

वैसे भारतीय टीम की जीत तय मानी जा रही थी और टीम ने उसी तरह का प्रदर्शन भी किया। भारत ने पहले खेलते हुए 649 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर वेस्टइंडीज टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के हाथ में जीत की जिम्मेदारी थी जिन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी को जहां 181 रनों पर निपटा दी तो वहीं दूसरी पारी में कैरेबियन टीम को 196 रनों पर चलता कर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

कुलदीप पहली पारी में फेल, दूसरी पारी में कुलदीप ने जड़ा पंजा

भारत के लिए इस मैच में स्पिन तिकड़ी खेलने उतरी लेकिन पहली पारी में कुलदीप यादव कोई जादू नहीं दिखा सके। कुलदीप पहली पारी में नौसिखिए वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के सामने संघर्ष करते रहे और 10 ओवर में 1 विकेट की एवज में 62 रन दे डाले।

अब दूसरी पारी में कुलदीप यादव को इस कमजोर टीम के खिलाफ अपने आपको साबित करने की चुनौती थी। कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में अकेले दम पर विंडीज पारी को खत्म किया। कुलदीप ने 57 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

दूसरी पारी में की पिच और बल्लेबाज के अनुरूप गेंदबाजी

मैच के बाद कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि

सफेद गेंद से गेंदबाजी करते हुए सीधे लाल गेंद से गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल होता है। कभी-कभी समायोजित करने में समय लग जाता है। मैंने पहली पारी में बहुत तेज गेंदबाजी की लेकिन दूसरी पारी में विकेट और बल्लेबाज के अनुरूप गेंदबाजी की।”

“कुकाबुरा की लाल गेंद ग्रीप के लिए अच्छी है लेकिन इस समय एसजी ठीक है। रवि शास्त्री ने मुझे राउंड द विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश करने को कहा। मैं उस एंगल से खुश हूं। मैं सफेद गेंद में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हूं। मैं सीख रहा हूं और जिस तरह से बाहर आया उससे खुश हूं।”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvsWI- कुलदीप यादव ने बताया वो कारण जिससे पहली पारी में खराब गेंदबाजी के बाद दूसरी पारी में मिली सफलता appeared first on SportzWiki Hindi.