वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा करदी गयी है. इस बार भी कप्तान विराट कोहली द्वारा मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सिराज और हनुमा विहारी को नज़रंदाज़ कर दिया गया.
मयंक और सिराज को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार

हैदराबाद टेस्ट के लिए चुनी गयी टीम से अपने नाम को बाहर देख मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज को सबसे ज्यादा निराश होना पड़ा होगा. इन दोनों खिलाडियों का पहली बार टेस्ट टीम में चयन हुआ. पर पहले टेस्ट में बाहर बैठने के बाद अब दूसरे टेस्ट में भी बाहर बैठना होगा.
जबकि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी को भी जगह नहीं दी गयी. हनुमा ने अपने डेब्यू मैच 56 रनों की पारी खेली थी.
पहले चयनकर्ताओं द्वारा मयंक अग्रवाल नज़रअंदाज़ किए गए तो जब वह पहली बार टीम में चुने गये तो अब प्लेइंग इलेवन में मौका दिए जाने से नज़रअंदाज़ किए जा रहे हैं. मयंक को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की जगह मौका दिया जा सकता था.
ख़राब फॉर्म के चलते मुरली विजय और शिखर धवन पहले ही टीम से बाहर किए जा चुके हैं. केएल राहुल भी इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच की आखिरी पारी में ही रन बनाने में कामयाब रहे थे. और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट टेस्ट में वह एक भी रन नहीं बना सके.
ऐसे में मयंक को एक मौका दिया जाना उचित था. भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. अगर केएल राहुल वहां भी असफल होते हैं तो मयंक अग्रवाल को ही मौका मिलने की उम्मीद है. इस स्थिति में मयंक का अगर घरेलू पिच पर ही डेब्यू हो जाता तो ये अधिक बेहतर होता.

वहीं, मोहम्मद सिराज ने अपनी धारदार गेंदबाजी पिछले कुछ समय में दिखाई है. यही कारण रहा की उन्हें टेस्ट टीम में चुना गया. पर एक भी मैच में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिल पाएगा. पहले मैच में एक ही विकेट लेने वाले उमेश यादव की जगह सिराज को दूसरे टेस्ट में खिलाया जा सकता था.
12 सदस्यीय भारतीय टीम – विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर
The post INDvsWI: विराट कोहली लगातार कर रहे हैं इन खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार appeared first on SportzWiki Hindi.