भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज 21 अक्टूबर से खेली जाएगी. सीमित ओवर की इस सीरीज में क्रिस गेल के खेलने की संभावनाएं थी. पर अब ये साफ़ हो गया है कि गेल वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मचाएंगे गेल धमाल

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग(एपीएल) के पहले संस्करण का आयोजन 5 से 21 अक्टूबर के बीच होगा. 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल भी बाल्ख टीम की ओर से खेलते हुए नज़र आएंगे. स्पोर्ट्सस्टार पर दी गयी जानकारी के मुताबिक गेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे.
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने क्रिस गेल को 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच एपीएल के लिए नॉ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी जारी किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुहाटी में खेला जाएगा. जबकि पांचवा और आखिरी मैच 1 नवंबर को थिरुवनंतपुरम में होगा.
इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. इसका पहला मैच 4 नवंबर को कोलकाता में होगा. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि गेल इस टी-20 सीरीज में मौजूद रहेंगे या नहीं.
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी में ये उल्लेख किया है कि विश्वकप-2019 के लिए गेल की टीम में चयन की गारंटी नहीं है और न ही ऑटोमैटिक है. साथ ही ये भी साफ़ किया गया है कि ये चयन पैनल के पास विचार के लिए बना रहेगा. बोर्ड ने बताया कि गेल ने अगले वर्ष इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज और विश्वकप के लिए अपनी उपलब्धता के संकेत दिए हैं.

वहीं अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेलने जा रहे गेल ने ट्वीट कर कहा ”अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत करने के लिए मैं शारजाह आ रहा हूं. आईए शामिल होइए और हमारी टीम को समर्थन दीजिए.”
I am coming to Sharjah to light up the Afghanistan Premier League. Come and join me and support my team #Balkh.
All the best to @aplt20official for the newest T20 league in Cricket!#StartsToday
— Chris Gayle (@henrygayle) October 5, 2018
The post INDvsWI: भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल, खुद बताया वजह appeared first on SportzWiki Hindi.