Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI, राजकोट टेस्ट: दूसरे दिन छाए रहे रविन्द्र जडेजा, वेस्टइंडीज को बैकफुट पर देख लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

भारत और वेस्टइंडीज में आज राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 649/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 555 अभी रनों की बढ़ है और वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। भारत के लिए रविन्द्र जडेजा समेत तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली।

भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का रहा जलवा

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने आज मनमुताबिक बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने अपना 24वां शतक पूरा किया वहीं रविन्द्र जडेजा ने भी अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया। इसके अलावा ऋषभ पंत 8 रनों से शतक बनाने से चूक गए। पहली पारी में भारतीय टीम ने 4.33 की रन रेट से बल्लेबाजी की।

भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से वेस्टइंडीज पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मोहम्मद शमी ने दोनों सलामी बल्ले कप्तान ब्रेथवेट (2) और कायरोन पॉवेल (1) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अश्विन ने विंडीज टीम की सबसे बड़ी उम्मीद साई होप (10) को अपने दूसरे ही ओवर में बोल्ड कर मेहमानों की उम्मीद को बड़ा झटका दे दिया।

ट्विटर पर मिली वाहवाही

पूरे दिन भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाया और इसी वजह से ट्विटर पर भी टीम की जमकर सराहना हुई।आईये पढ़ते हैं किसने क्या कहा।

The post INDvsWI, राजकोट टेस्ट: दूसरे दिन छाए रहे रविन्द्र जडेजा, वेस्टइंडीज को बैकफुट पर देख लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.