भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा हैं, जिसमे अब तक भारतीय टीम काफी मजबूत दिख रही हैं, इसका मुख्य वजह वेस्टइंडीज टीम में उनके अनुभवी गेंदबाज की कमी हैं. आपकों बता दे कि आज केमर रोच और कप्तान जेसन होल्डर वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं.
वेस्टइंडीज के कोच ने स्टुअर्ट ला का बड़ा बयान
स्टुअर्ट ला ने मंगलवार को दिए अपने बयान में यह कहा था, कि
“बेहतरीन गेंदबाज़ केमर अभी तक वापस नहीं आये हैं. उनके घर में उनकी दादी का निधन हो गया हैं, लेकिन रोच गुरुवार से ही अपनी टीम वेस्टइंडीज के साथ जुड़ेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, कि
“केमर एक बहुत ही मेहनती और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. केमर के पास शानदार प्रदर्शन करने की अच्छी कला हैं. हमारी टीम के लिए यह एक बड़ा नुक्सान हैं, कि केमर हमारे साथ भारत के खिलाफ ये टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.”
पिछले कुछ मैचों को अगर देखा जाये तो शेनन गैब्रिएल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं, लेकिन फिर भी केमर रोच ने ज्यादा विकेट गिराए हैं. भारत के खिलाफ रोच ने 48 टेस्ट मैच में 163 विकेट लिए हैं.

वेस्टइंडीज की पूरी टीम को उनकी कमी खलेगी, क्योंकि उनके साथ उनका बेहतरीन खिलाड़ी नहीं होगा. वहीं भारतीय टीम दिग्गज और अनुभवी बल्लेबाजों से भरी हुई हैं.
The WINDIES Players are wearing black armbands to pay respect to their Teammate Kemar Roach who’s mourning the passing of his grandmother. #WIvIND #WindiesCricket #ItsOurGame pic.twitter.com/YelzANmWRa
— Windies Cricket (@windiescricket) October 4, 2018
ये हैं काले पट्टे पहनने की वजह
“वेस्टइंडीज की पूरी टीम ने आज अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान केमर रोच की दादी को श्रद्धांजलि देने के काले आर्मबैंडस पहने हुए हैं. जो कि केमर रोच की दादी के लिए एक शोक है.”

आपको बता दें, कि अब तक भारतीय टीम ने पहले दिन के पहले दो सेशन में पृथ्वी शॉ की शतकीय और चेतेश्वर पुजारा की शानदार अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं. वहीं वेस्टइंडीज टीम अभी तक संघर्ष करते नजर आ रही हैं.
The post INDvsWI: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बताया क्यों खिलाड़ियों ने पहने हुए हैं हाथ में काले पट्टे appeared first on SportzWiki Hindi.