Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: पांचवें वनडे में इन खिलाड़ियों को ड्रॉप कर सकते हैं विराट कोहली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं. भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. अब पांचवा और आखिरी वनडे 1 नवम्बर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. चौथा वनडे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया जिसमे भारत ने 224 रनों से जीत दर्ज की. आखिरी मैच में कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं.

हो सकते ये दो बदलाव 

ब्रेबोर्न में खेले गए मैच में रोहित शर्मा का धमाल देखने को मिला जिसके चलते उन्होंने मैच को एक तरफ़ा बना दिया. रोहित की 162 रनों की पारी ने भारत को पहाड़ जैसा स्कोर (377) खड़ा करने में मदद की जिसे पाना वेस्टइंडीज के लिए काफी मुश्किल था और भारत ने आसान जीत दर्ज करली.

ये भी पढ़ें – वीडियो: 0.08 सेकंड में धोनी ने किया स्टम्पिंग 

वहीं मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाए. धवन पिछले चार मैचों में अर्द्धशतक नहीं बना पाए हैं. दूसरी ओर केएल राहुल अभी तक बेंच पर ही बैठे रहे. ऐसे में कोहली पांचवे मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए शिखर की जगह केएल राहुल को मौका दे सकते हैं.

राहुल एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. उनके प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी सवाल खड़े किए हैं. इसलिए अगले मैच में वह मैदान पर उतर सकते हैं.

दूसरा बदलाव रविन्द्र जडेजा को लेकर हो सकता है. जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में लिया जा सकता है. मुंबई मैच में चहल टीम से बाहर रहे. जडेजा ने सीरीज में तीन मैच खेले जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए. जबकि चहल ने भी तीन मैच ही खेले हैं और उन्होंने 5 विकेट निकाले. ऐसे में वह अगले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें – वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा भारत ने रचा इतिहास

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI: पांचवें वनडे में इन खिलाड़ियों को ड्रॉप कर सकते हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.