Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvsWI : दूसरे टेस्ट मैच में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर सकते है विराट

इंटरनेट डेस्क। इस समय भारत और वेस्टइंडीज के मध्य दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट मैच जीतकर 1—0 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 12 अक्टूबर से यानी कि शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अगर शतक जड़ देते है तो एक रिकॉर्ड बनाने में सफल हो जाएंगे। कप्तान विराट कोहली अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोक देते है तो वो भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

रिकॉर्ड में सबसे आगे नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली का आ रहा है बताया जा रहा है की यह एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते है। जिसके बाद वह भारतीय टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर भी पीछे छोड़ देंगे। अगर वह 12 अक्टूबर से हैदराबाद में वेस्टइंडीज खिलाफ होने जा रहें दूसरें टेस्ट में शतक लगा देते है तो वह इसके साथ ही टेस्ट में सबसे जल्दी 25 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। टेस्ट मैचों में सबसे तेज 25 शतक लगाने का रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया को पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है उन्होंने टेस्ट में मात्र 68 पारी में ही 25 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच में भारतीय टीम का लक्ष्य जीत हासिल कर दो मैचों की शृंखला में क्लीन स्पीप करने को होगा। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की है।